फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
खानपुर(गाजीपुर)। अनौनी बाजार में बीते दिनों हुए रेस्टोरेंट संचालक राहुल सिंह हत्याकांड के मामले में बुधवार को थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तक पुलिस उनके खिलाफ लिखा-पढ़ी की कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते रविवार की सुबह सिधौना-आजमगढ़ मार्ग पर अनौनी बाजार के लौलेहरा गांव के पास एक युवक का शव मिला था। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी और मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थी। छानबीन के दौरान घटना स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर पुलिस को एक बाइक मिली थी। बाइक के नंबर की जांच-पड़ताल करने पर यह पता चला था कि उक्त बाइक मृतक के बड़े पिता वाराणसी के दौलतपुर निवासी भरत सिंह के नाम थी। मृतक की शिनाख्त लालमऊ थाना क्षेत्र के मेहनाजपुर निवासी रेस्टोरेंट संचालक मखंचू सिंह के पुत्र राहुल सिंह उर्फ गोलू (30) के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के बड़े पिता हरिशंकर सिंह ने अनौनी निवासी ज्वाला राजभर और मेहनाजपुर निवासी संतलाल के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि दोनों आरोपी ज्वाला राजभर और मेहनाजपुर निवासी संतलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed