फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदमाशों ने चलाई गोली, युवक घायल

बदमाशों ने चलाई गोली, युवक घायल

Sun, 10 Jun 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चलाई गोली, युवक घायल
बारा(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के बारा-भदौरा बाइपास मार्ग पर बजरंग बली मंदिर के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। गोली बाइक सवार एक युवक के हाथ में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल का उपचार कराया। इस मामले में पीड़ित ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के राजपुर थाना के तारनपुर गांव निवासी विनीत कुमार सिंह एवं दीपक शाह भदौरा आए थे। यहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े 8 बजे जैसे ही वह बारा-भदौरा बाइपास मार्ग पर गहमर में बजरंग बली के मंदिर के पास पहुंचे। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली विनीत कुमार सिंह के दाहिने हाथ में लगी। इससे विनीत और दीपक बाइक सहित गिर पड़े। अंधेरे का लाभ उठाते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल गए। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय चिकित्सक से घायल का उपचार कराया। घायल विनीत का कहना था कि अंधेरे की वजह से वह हमलावरों को नहीं पहचान सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि इस मामले में घायल विनीत की तरफ से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed