{"_id":"5a5799bc4f1c1bed188b4660","slug":"161515690428-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर चोट लगने से चाय विक्रेता की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर चोट लगने से चाय विक्रेता की हुई मौत
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के आसमानी चक उर्फ मालीचक से दौलताबाद मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास चाय की दुकान में चारपाई पर सो रहे चाय विक्रेता की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विक्रेता के मौत की सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस इस मामले में लखनऊ विधि विज्ञान केंद्र में बिसरा जांच के लिए भेजा है। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
मालूम हो कि आसमानीचक गांव निवासी राजनारायण राम 6 जनवरी को खाना खाने के बाद अपने चाय की दुकान में चरपाई पर सोए थे। इस दौरान देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी बीते 7 जनवरी को ग्रामीणों को हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज था। बदमाशों ने मृतक की आंख निकलने के साथ चेहरे पर भी वार किया था। मृतक की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद भी पुलिस ने सुरक्षित रखे बिसरा को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया है। साथ ही पुलिस अज्ञात हत्यारोपियों को चिह्नित करने के साथ उसकी तलाश करने में लगी हुई है। इस संबंध में सीओ अनिल राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाय विक्रेता की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। इसके साथ ही मृतक का बिसरा भी जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा गया है। पुलिस हत्यारोपियों की पहचान करने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है। कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।