फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला मासूम का शव

घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला मासूम का शव

Sat, 14 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला मासूम का शव
बिरनो (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अरखपुर गांव स्थित धान के खेत में शनिवार की सुबह एक मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में मृतका की मां ने अपने पति की पहली पत्नी और उसके पति सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अरखपुर गांव निवासी चंद्रभान चौहान का तीन वर्षीय पुत्र सौरभ चौहान शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर के दरवाजा पर खेल रहा था। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो मां पूनम चौहान परेशान हो गई। घबराहट में पास-पड़ोस के लोगों से सौरभ के बारे में पूछते हुए इधर-उधर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर उसने सोचा कि शायद वह कहीं चला गया हो और अब-तब घर लौट आए। उसके घर आने के इंतजार में पूरी रात बीत गई। इसी दौरान सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर धान के खेत में लोगों ने एक बच्चे का शव देखा। जानकारी होते ही लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने सौरभ को पहचान लिया। तत्काल इसकी जानकारी उसकी मां को दी। सूचना मिलते ही मां पूनम बदहवास होकर मौके पर पहुंची। बेटे के शव पर नजर पड़ते ही वह चीखने-चिल्लाने लगी। सौरभ के शरीर पर चोट के निशान थे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की मां पूनम चौहान ने महमूदपुर गांव निवासी अपने पति की पहली पत्नी सीमा देवी, उसके पति अभिषेक चौहान सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गला दबाकर हत्या की तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चंद्रभान की पहली पत्नी सीमा, उसके पति अभिषेक चौहान और पुत्र दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि सौरभ की मौत किन कारणों से हुई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
मृतक की मां की तहरीर पर नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि सौरभ की मौत किन कारणों से हुई है। - कृष्णकांत सरोज, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चंद्रभान ने दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराई है जमीन
बिरनो। चंद्रभान चौहान की पहली पत्नी सीमा देवी को पांच वर्ष पहले महमूदपुर गांव निवासी अभिषेक चौहान से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागकर कोर्ट में शादी कर ली। सीमा के चले जाने के बाद चंद्रभान चौहान ने पुत्र दीपक (12) एवं पुत्री मीना (7) की परवरिश के लिए जलालाबाद निवासी पूनम चौहान से शादी कर ली। शादी के बाद पूनम ने पुत्र सौरभ को जन्म दिया। इसी बीच चंद्रभान सऊदी अरब कमाने के लिए चला गया। दो माह पहले चंद्रभान ने अपनी दूसरी पत्नी पूनम के नाम से एक लाख नब्बे हजार रुपये में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस घटना की लोगों में चर्चा होती रही। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि कहीं चंद्रभान द्वारा पूनम के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने और रुपये की लालच की भेंट तो सौरभ की जिंदगी नहीं चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed