फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   श्मशान घाट से पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

श्मशान घाट से पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

Fri, 21 Jun 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट से पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज नई बस्ती निवासी एक युवक गुरुवार की सुबह संदिग्धावस्था में अपनी झोपड़ी में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन में परिजन उसके अंतिम संस्कार के लिए उसका शव लेकर बलुआ घाट पर पहुंचे। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उमरगंज नई बस्ती निवासी बद्रीनाथ राम लहुआर गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी पत्नी के साथ भट्ठा पर चला गया। इस दौरान सुबह करीब छह बजे उसका पुत्र अमित ईंट भट्ठा पर पहुंचा और पिता को जानकारी दिया कि उसके भाई राकेश (18) का शव झोपड़ी में लगे बांस में साड़ी के फंदा के सहारे लटक रहा है। इस पर माता-पिता घर पर पहुंचे। शव को देख वह दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर बलुआ गंगा घाट पर गए और अंतिम संस्कार की तैयारी लगने लगे। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस श्मशान घाट पर पहुंच गई। परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद राकेश के मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पिता बद्रीनाथ राम ने तहरीर दी है। जिसमें लिखा है कि इन दिनों से राकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed