{"_id":"5d0a820e8ebc3e29f21378a1","slug":"15609697282-ghazipur-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया/दिलदारनगर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह एक अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास एक तमंचा और कारतूस के साथ ही लूट के सोने की चेन की कुछ हिस्सा बरामद किया। जमानिया कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पेश करते हुए क्षेत्राधिकारी कुलभूषण ओझा ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त शातिर किस्म की अपराधी है।
बताया कि पकड़ा गया जसवंत यादव अपने साथियों के साथ पूर्व में भी लूटपाट और मारपीट की कई वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में अपना खौफ बनाया हुआ था। बीते मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब जसवंत ने अपने साथी हेडन यादव के साथ दिलदारनगर कस्बा के वार्ड नंबर-एक निवासी राहुल उपाध्याय के घर में घुसकर मारपीट किया था तथा सोने की चेन लूट लिया था। उसने एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग किया था और न देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पीड़ित राहुल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दिया था। इसी बीच बुधवार की सुबह करीब पौने पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि अपराधी जसवंत गांव के बाहर बागीचे में सोया हुआ है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह जगन्नाथ यादव, हैदर अली और मुख्य आरक्षी अनिल कुमार पटेल, विनीत कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर जसवंत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक 315 बोर का तमंचा तथा एक कारतूस के साथ लूटे गए सोने के चेन का कुछ टुकड़ा बरामद किया। सीओ ने बताया कि अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि उसके साथी हेडन यादव की तलाश जारी है। वह भी जल्द ही पुलिस के फंदे में होगा।