फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान से एक लाख नगद सहित पांच लाख के जेवरात की चोरी

मकान से एक लाख नगद सहित पांच लाख के जेवरात की चोरी

Fri, 14 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मकान से एक लाख नगद सहित पांच लाख के जेवरात की चोरी
नंदगंज। करंडा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में स्थित ग्राम प्रधान के मकान को बुधवार की रात चोरों ने खंगाला। इस दौरान एक लाख नगद, करीब पांच लाख के जेवरात सहित लाइसेंसी राइफल और 15 कारतूस उठा ले गए। राइफल झाड़ी में मिली। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव से 50 मीटर दूर प्रधान बैजनाथ यादव मकान बनाकर रहते हैं। खेत की सिंचाई के लिए मकान के बाउंड्री में ही पंपिंगसेट लगा रहा था। इससे अन्य किसान भी अपने खेतों की सिंचाई कराते हैं। रोज की तरह बुधवार की रात भी प्रधान खाना खाने के बाद पंपिंगसेट पर सो गए, जबकि महिलाएं घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे आहट मिली तो बैजनाथ की नींद खुल गई। देखा कि एक व्यक्ति अपने कंधे पर कोई वस्तु लेकर जा रहा है। उन्होंने सोचा शायद कोई किसान अपने खेत में पानी भरने के लिए पाइप लेकर जा रहा है और वह लेटे ही उसके आने का इंतजार करने लगे। जब काफी देर तक उक्त व्यक्ति नहीं लौटा तो वह घर में गए देखा तो कमरे में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और पिछला दरवाजा खुला हुआ था। यह देख वह चोर-चोर का शोर मचाने लगे। इस पर परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। जानकारी होते ही ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। लोग इधर-उधर चोरों की तलाश करने लगे। इसी दौरान घर से 200 मीटर दूर चरी के खेत में पड़ा टूटा बक्सा, अटैची मिली। झाड़ी में फेंकी गई राइफल भी मिली। पीड़ित ने तत्काल चोरी की जानकारी डायल-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोर अटैची-बक्सा तोड़कर उसमें मकान की मरम्मत के लिए रखे एक लाख नगद, चार सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, दो हाथ की सोने की चूड़ी, दो सोने का मंगलसूत्र सहित लगभग पांच लाख के जेवरात के साथ राइफल के 15 कारतूस उठा ले गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed