फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गाजीपुर में गोली मारकर मिठाई कारोबारी की हत्या

गाजीपुर में गोली मारकर मिठाई कारोबारी की हत्या

Mon, 03 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में गोली मारकर मिठाई कारोबारी की हत्या
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के भितरी मोड़ के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने मिठाई कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत कारोबारी के खिलाफ स्थानीय कोतवाली समेत जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, छिनैती समेत अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सैदपुर कस्बा निवासी जितेंद्र उर्फ बाबा जायसवाल की सैदपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिठाई की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की रात दुकान बंदकर बाइक से अपने कर्मचारी के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच करीब साढ़े दस बजे भितरी मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घर से बाहर निकलकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिवार वालों को सूचना देने के बाद आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य सैदपुर पर ले गई। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू जाते समय रास्ते में ही बाबा की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पहुंचे एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई विजय जायसवाल की तहरीर पर सौम्य बर्नवाल, लकी खान, रामबाबू और अरविंद सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उसके खिलाफ सैदपुर थाना समेत जिले के अन्य थानों में हत्या, लूट, छिनैती सहित दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं सैदपुर पुलिस ने बाबा की हिस्ट्रीशीट भी खोल रखी है। वर्तमान समय में वह जमानत पर छूटकर बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed