{"_id":"5cf17a04bdec22071e6d7086","slug":"155932932115-ghazipur-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर के पास तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर शुक्रवार की शाम सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना में जहां अपने शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया।
नंदगंज थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव निवासी त्रिलोकी बिंद (24) अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए अपने मित्र प्रकाश (30) के कार्ड बांटने के लिए बाइक से घर से निकला था। शाम को दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब पांच बजे नसीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई गई। गंभीर रूप से घायल होने से त्रिलोकी बिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। घायल को प्रकाश को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक त्रिलोकी का शनिवार को तिलक चढ़ने वाला था।