{"_id":"5ced795dbdec22070971095e","slug":"155906702116-ghazipur-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मनिया गांव के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को जिला अस्पताल ले आई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि क्षेत्र के तरांव गांव निवासी सीताराम राय का पुत्र आदर्श राय उर्फ प्रिंस (17) रोज की तरह आज भी क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में स्थित कोचिंग सेंटर पर कोचिंग के लिए बाइक से गया था। वह वहां से वह वापस घर लौट रहा था। इसी बीच शाम करीब छह बजे मनिया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह बाइक सहित गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल से पूछने के बाद इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। पुलिस परिवार वालों के साथ घायल को जिला अस्पताल लाई। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि किशोर को सीने में गोली लगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस बात को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।