फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दुकान में लगी आग,नगदी समेत हजारों का सामान राख

दुकान में लगी आग,नगदी समेत हजारों का सामान राख

Mon, 27 May 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग,नगदी समेत हजारों का सामान राख
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से एक जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में 17 हजार नगद सहित हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

पखनपुर गांव निवासी फिरोज की घर में ही जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह शनिवार को देर शाम वह दुकान बंद कर दिया। खाना खाने के बाद दुकान के पास स्थित चबूतरा पर सो गया। रात करीब 12 बजे उसकी नींद उस समय टूट गई, जब उसे कुछ जलने की गंध लगी। आंख खोला तो देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के लोगों की भी नींट टूट गई और लोग घरों से बाहर निकल गए। शोरशराबा के बीच जिसे जो भी साधन मिला, उससे आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में कैश बाक्स में बिक्री का रखा 17 हजार नगद, फ्रिज, कूलर, पंखा के साथ श्रृंगार सहित अन्य हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आशंका जताई कि शायद शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed