{"_id":"5cead64bbdec2207226eb525","slug":"155889420519-ghazipur-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के मंगेतर को भेजा अश्लील वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका के मंगेतर को भेजा अश्लील वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कभी-कभी कुछ ऐसे मामले भी उजागर हो जाते हैं, जिसके बारे में लोग सोचकर अवाक रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रकाश में आया । जिस लड़की से शादी के लिए फौजी दूल्हे का बीते दिनों तिलक चढ़ा था, उसी लड़की के प्रेमी ने होने वाले दूल्हा के मोबाइल पर उसकी होने वाली पत्नी की अश्लील वीडियो और आडियो भेज दिया, जिसे देख दूल्हा ने शादी से इंकार कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस के बीच दोनों पक्षों में शादी की रस्मों में खर्च किए गए पैसे को लौटाने की बात तय करते हुए मालमे को रफा-दफा किया।
मालूम हो कि जमानिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक फौजी की शादी बिहार जिले के एक गांव की युवती से तय थी। बीते 23 मई को लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पहुंचकर होने वाले दूल्हे का तिलक चढ़ाया। इसी रात किसी ने दूल्हा के मोबाइल पर उस लड़की का अश्लील वीडियो और आडियो भेजा, जिससे शादी तय थी। वीडियो भेजने वाले ने यह लिखा था कि वह उक्त युवती का प्रेमी है। तुम उससे शादी मत करो। दूल्हा ने परिवार के लोगों को मामले से अवगत कराते हुए शादी से इंकार कर दिया। इस पर लड़के के परिवार के लोगों ने घटना से लड़की के परिजनों को अवगत कराया। नाराज युवती के परिजनों ने स्थानीय कोतवाली में युवक और उसके परिजनों पर शादी न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कि मांग की। इस पर शनिवार की शाम दूल्हा और उसके पिता को पुलिस ने कोतवाली बुलाया। पुलिस ने जब कोतवाली पहुंचे लड़के से शादी तोड़ने की वजह पूछा तो उसने युवती और उसके प्रेमी के साथ की अश्लील वीडियो, आडियो और फोटो पुलिस को दिखाया। युवती के परिजनों ने भी जब अश्लील वीडियो और फोटो देखा तो वे भी स्तब्ध रह गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खर्च की गई रकम को लौटाने की बात तय कर शादी तोड़ दी।