फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसा निकालने की शिकायत की

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसा निकालने की शिकायत की

Fri, 01 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसा निकालने की शिकायत की
सैदपुर(गाजीपुर)। करंडा थाना क्षेत्र के रामपुर मांझा गांव निवासी युवक धनंजय पाल ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात युवक द्वारा बीते बुधवार को उसका एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 16 हजार रुपये निकाल लेने की शिकायत की। युवक ने पुलिस को बताया कि वह बीते बुधवार को स्थानीय नगर स्थित सीएचसी के सामने यूनियन बैंक के एटीम से खाते का बैलेंस चेक करने आया था। कहा इस दौरान कार्ड लगाने पर एटीएम मशीन द्वारा कई बार एरर मैसेज आने पर लाइन में लगे एक युवक ने उसका कार्ड लगा कर उससे पिन डालने को कहा जिसके बाद मैने अपने खाते का बैलेंस चेक किया। लौटते समय जब मैने उससे अपना कार्ड मांगा तो उसने मेरा कार्ड बदल दिया। अभी मैं रास्ते में ही था कि 20 मिनट बाद मुझे खाते से 16 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला। इसके बाद जब मैने अपना कार्ड चेक किया तो पाया की वह मेरा कार्ड नहीं था। पता लगाने पर पता चला कि जिस एटीएम सेंटर पर मेरा कार्ड बदला गया था, वहीं से मेरे खाते से पैसे भी निकाले गये थे। कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में बैंक से मिलकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed