फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बहन के तिलकोत्सव में आए भाई की मौत

बहन के तिलकोत्सव में आए भाई की मौत

Thu, 26 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बहन के तिलकोत्सव में आए भाई की मौत
विज्ञापन

दुबिहां(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह बाजार में बुधवार को देर रात पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वाकया उस समय हुुआ जब वह बहन के तिलकोत्सव में आए रिश्तेदार को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन छोड़ कर वापस लौट रहा था। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, साथ ही घायल को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद भेज दिया। उसकी हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

भांवरकोल थाना क्षेत्र के मड़ईला निवासी नीरज राजभर (25) अपने परिजनों के साथ अपनी बहन के तिलकोत्सव में लठ्ठूडीह गांव आया था। तिलकोत्सव का कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए नीरज राजभर अपने मित्र सुनील राजभर के साथ बाइक से करीमुद्दीनपुर गया था। रिश्तेदार को छोड़कर दोनों बाइक से लठ्ठूडीह गांव वापस आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार लठ्ठूडीह बाजार पहुंचे, मुहम्मदाबाद से बलिया की ओर सामान लाद कर जा रहे पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क के किनारे रखे ईंट से टकरा कर नाले में गिर गए। आवाज सुन कर आसपास के लोगों की नींद टूट गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में सीएचसी मुहम्मदाबाद भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने नीरज राजभर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुनील राजभर को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की तहरीर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed