{"_id":"5abd1fba4f1c1bd1618b45f7","slug":"151522343866-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में एक ही परिवार के पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में एक ही परिवार के पांच घायल
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद (गाजीपुर)। रामगढ़ गांव में खलिहान की जमीन को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में नोकझोंक होने लगी। बात बढ़ते देर नहीं लगी और एक पक्ष भाला और लाठी-डंडे से प्रहार कर एक ही परिवार के पांच लोगों घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज तथा मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। घायलों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। रामगढ़ गांव में खलिहान की जमीन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से भाला और लाठी डंडे से प्रहार कर प्रकाश राम (55), सिंटू राम (25), इंदू देवी (50), सोनी (17) और रीमा देवी (25) को घायल कर दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। घायलों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। सभी घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
.....
विज्ञापन
.....