फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो समुदाय के लोग भिड़े, पुलिस ने कराया शांत

दो समुदाय के लोग भिड़े, पुलिस ने कराया शांत

Sat, 02 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
दो समुदाय के लोग भिड़े, पुलिस ने कराया शांत
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलपुरवा मुहल्ले में स्थित काली मंदिर के पास बारावफात पर कार्यक्रम करने को लेकर शनिवार की सुबह दो समुदायों में शोर-शराबा के बीच झपड़ शुरू हो गई। एक समुदाय के लोगों का आरोप था कि पहले चौक पर यह प्रोग्राम होता था, जबकि दूसरे समुदाय का कहना था कि पिछले वर्ष भी यहां कार्यक्रम कराया गया था। सदर एसडीएम, एसपी सिटी और सदर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रोग्राम करने वाले समुदाय के लोगों से बातचीत कर मामले का हल निकालते हुए आपसी सद्भाव को बिगड़ने से रोका।
विज्ञापन

तेलपुरवा मुहल्ला स्थित काली मंदिर के पास कार्यक्रम करने के लिए एक समुदाय के लोग बारावफात पर्व के लिए झंडा आदि लगा रहे थे। यह देख दूसरे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। वह कहते हुए हो-हल्ला करने लगे कि आज तक यह कार्यक्रम चौक पर होता था, तो फिर इस वर्ष यहां करने की क्या जरूरत है। इसे लेकर मामला बढ़ गया और दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों समुदाय के लोगों को बातचीत के लिए रजदेपुर पुलिस चौकी पर लाई।
विज्ञापन

सदर एसडीएम विनय कुमार, एसपी सिटी प्रदीप दुबे, कोतवाल राजीव सिंह पुलिस फोर्स के साथ चौकी पर पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख पुलिस सख्त हो गई और खड़े लोगों को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। एसपी सिटी और सदर एसडीएम ने दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता करते हुए करते हुए दोनों का तर्क सुना। पिछले वर्ष रजदेपुर चौकी तैनात रहे चौकी प्रभारी शिवकुमार को बुलवाया। चौकी प्रभारी ने एसपी सिटी और एसडीएम से बताया कि पिछले वर्ष प्रोग्राम करने के लिए अनुमति की गई थी। इस पर अधिकारियों ने प्रोग्राम करने वाले लोगों से यह कहा कि इस वर्ष उक्त स्थान पर प्रोग्राम कर लीजिए, लेकिन अगले वर्ष से बिना अनुमति के उस स्थान पर कोई भी किसी प्रकार का प्रोग्राम नहीं करेगा। सदर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि दोनों समुदायों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। इस बार प्रोग्राम करने की अनुमति देते हुए समुदाय के लोगों से कहा गया कि अगले वर्ष बिना अनुमति के उस स्थान पर कोई भी किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed