{"_id":"5caf767ebdec22146f5164c0","slug":"141555003006-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई को पीटा, छह पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के जेई को पीटा, छह पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को गुरुवार को आधा दर्जन अज्ञात लोगों द्वारा मारने- पीटने की घटना प्रकाश में आई है। इस संबंध में पीड़ित अवर अभियंता ने मुहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाली पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विद्युत वितरण उप खंड तृतीय मोहम्मदाबाद में कार्यरत अवर अभियंता रवि कुमार चौरसिया कार्यालय कक्ष में बैठ कर सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उनसे किसी बात को लेकर उलझ गए। कहासुनी के दौरान थोड़ी ही देर में युवक उनसे हाथापाई करने लगे। इस बीच युवकों ने कार्यालय में रखे कुछ कागजात भी फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि उन कागजातों में पूर्व सांसद अफजाल अंसारी का नो-ड्यूज एप्लीकेशन भी शामिल है। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने घटना में अवर अभियंता की तहरीर पर छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 149, 186, 153, 332, 506, 427, 452 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान कर्मचारी नेता निर्भय नरायन सिंह ने कहा है कि हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर रणनीति बना कर आंदोलन किया जाएगा। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।