{"_id":"5c55e804bdec2259e364e2f2","slug":"141549133828-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की जद में आने से टेंट हाउस कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट की जद में आने से टेंट हाउस कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के बिराइच गांव में शुक्रवार की देर रात तिलक कार्यक्रम में टेंट खोलते समय के पाइप के हाईटेंशन तार में सटने से एक 32 वर्षीय कर्मी की मौत हो गई। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिट्ठापारा गांव निवासी रामधन यादव का इकलौता पुत्र मनोज यादव (32) अपने गांव के ही एक टेंट हाउस में काम करता था। वह शुक्रवार को बिराइच गांव निवासी पतिराम यादव के बेटे के तिलक में टेंट लगाने के लिए गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात में करीब 11 बजे अन्य कर्मचारियों के साथ टेंट खोल रहा था। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजरे 11 हजार विद्युत तार से सट गया, जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही शव घर पहुंचा, कोहराम मच गया। मृतक गीता के साथ परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। लोगों के रोने की आवाज सुनकर गहरी नींद में सो रहे पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई। वह मौके पर पहुंच गए। पत्नी गीता रोते-रोते कभी पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी अपनी दो मासूम बेटियों का चेहरा देख दहाड़े मारकर रोने लग रही थी। माता-पिता भी बिलखते हुए ऊपर वाले को इस बात की दुहाई देते रहे कि उसने उनके बुढ़ापे की लाठी इकलौता चिराग उनसे छीन लिया। बिलख रहे लोगों की यह व्यथा सुन सांत्वना देने वालों की आंखे भी छलछला जा रही थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में अगर तहरीर मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
0000
नींद से मौत ने जगाया
जंगीपुर। टेंट हाउस के चार कर्मचारियों के साथ पहुंचा मनोज यह सोचकर रात में सो गया था कि देर रात तक तिलक का कार्यक्रम चलेगा, इसलिए सुबह टेंट को खोला जाएगा, लेकिन शायद ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। तिलक चढ़ाने वाले कार्यक्रम संपन्न होने के बाद चले गए। इसी बीच मनोज की नींद टूट गई। उसने सोचा कि आखिरकार सुबह टेंट उतारना ही पड़ेगा, इससे अच्छा यही है कि रात में ही उतार दिया जाए, ताकि सुबह की समस्या न रहे। इसके बाद अन्य तीन कर्मचारियों के साथ टेंट उतारने लगा और लोहे का पाइप हाईटेंशन तार में सटने से काल का शिकार हो गया।