फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

तीन शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 22 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
तीन शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
बारा। गहमर थाना पुलिस ने बुधवार की रात गश्त के दौरान गंगा नदी किनारे स्थित खेल मैदान के पास से तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट का रुपया और मोबाइल के साथ ही एक तमंचा, दो कारतूस, दो बाइकें और चार मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गहमर पुलिस हमराहियों के साथ गश्त पर निकली थी। इसी दौरान साढ़े 12 बजे के करीब गंगा नदी किनारे स्थित खेल मैदान से दो बाइकों पर तीन युवक संदिग्धावस्था में दिखाई दिए। पुलिस जैसे ही उनके पास पहुंची, वह भागना चाहे, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें रोक लिया। तलाशी के दौरान युवकों के पास के एक तमंचा, दो कारतूस, हजारों रुपये नकदी, पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एक ट्रक चालक से लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस तीनों अभियुक्तों को थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त बारा गांव के मझली पट्टी मुहल्ला निवासी सतेंद्र चौहान, बारा गांव के पूरब मोहल्ला निवासी प्रकाश पांडेय और गहमर गांव के भैरोराय पट्टी निवासी अभिनंदन गाठी उर्फ गोलू हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के इटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित मंगोलपुर गांव निवासी ट्रक चालक घुरहू यादव से कामाख्या मंदिर गेट एवं मड़कड़ा पुलिया के बीच असलहा से आतंकित कर 26 हजार नकदी और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए थे। इनके पास से लूट के 12 हजार रुपये और एक तमंचा, दो कारतूस, दो बाइकें और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। रात में यह तीनों खेल मैदान के पास खड़े होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। बताया कि सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed