{"_id":"5bd34c75bdec226997413498","slug":"141540574325-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने ससुर और देवर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू ने ससुर और देवर को पीटा
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर खुर्द गांव में गुरुवार की देर शाम पारिवारिक विवाद को लेकर बहू ने लोगों के साथ मिल कर ससुर और देवर को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में ससुर ने बहू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
कोतवाली में दिए गए तहरीर में ससुर खेदन कुशवाहा (45) ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद को लेकर देर शाम करीब छह बजे उसकी बहू इंदू देवी गांव के ही कुछ लोगों के साथ उसकी पिटाई करने लगी। यह देख मेरा पुत्र रामाशीष (16) बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा तो उसकी भी जमकर पिटाई दी, जिससे हम दोनों घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। इस मारपीट में खेदन कुशवाहा और उसका पुत्र रामाशीष घायल हो गए। दोनों का मेडिकल मुआयना कराया गया। पीड़ित खेदन ने अपनी बहू इंदू सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।