फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक चालक को बाइक सवारों ने मारपीट कर किया घायल

ट्रक चालक को बाइक सवारों ने मारपीट कर किया घायल

Thu, 04 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक को बाइक सवारों ने मारपीट कर किया घायल
सुहवल। क्षेत्र के घाटमपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम जिला मुख्यालय से ट्रक लेकर बिहार जा रहे एक चालक को बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर रोका और इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया। इस मामले में घायल चालक ने चार नामजद बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के महरताली निवासी जग्गी यादव का बेटा विनोद यादव (35) ट्रक चलाता है। मंगलवार की देर शाम वह ट्रक लेकर बिहार जा रहा था। इसी बीच करीब साढ़े सात बजे सुहवल थाने के घाटमपुर गांव के पास बाइक सवार चार युवकों ने ट्रक का ओवरटेक कर मार्ग के बीचोबीच खड़ा करा दिया। चालक जबतक कुछ समझ पाता। इसके पहले ही युवकों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर चालक ने विरोध किया तो युवकों ने खींचकर उसे नीचे उतारा और उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इस पर चालक शोर मचाने लगा। शोर पर हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। घायल चालक ने तत्काल वाहन स्वामी के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। इस संबंध में थाने की पुलिस ने बताया कि पीड़ित चालक की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed