{"_id":"5af72c3f4f1c1bd7408b4bff","slug":"141526148159-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मां ने प्रेमियों के साथ मिलकर की बेटे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी मां ने प्रेमियों के साथ मिलकर की बेटे की हत्या
Updated Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मां ने ही अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की थी। एसपी सोमेन वर्मा ने हत्याकांड का 24 घंटे में पत्रकार वार्ता आयोजित कर खुलासा कर दिया। बताया कि आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर तीनों आरोपियों ने पहले बालक प्रवीण का गला दबाया। इसके बाद लकड़ी के बैट से उसके सिर पर कई बार वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
एसपी ने बताया कि गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव में बीते 10 मई की देर रात बालक प्रवीण कुमार अपनी मां संतरा के साथ मकान में सोया था। जबकि उसके पिता अंबाला में ट्रक चलाने के काम से गए हुए थे। चाचा गांव में किसी कार्यक्रम में सम्मलित होने गए थे। दादा-दादी मकान से 50 मीटर दूरी पर सोए हुए थे। मां संतरा देवी के दो प्रेमी उससे घर मिलने पहुंचे। कुछ ही देर में प्रवीण की नींद टूट गई और दो प्रेमियों के साथ मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह बात समाज और परिजनों तक नहीं पहुंचे इसके लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले तो बालक का गला दबाया और जब उसकी सांस नहीं टूटी तो लकड़ी के बैट से कई बार वारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना की विवेचना कर रहे गहमर थाना के प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बारा बस स्टैंड से आरोपी महिला संतरा देवी, बिहार प्रांत के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सौरी देहरी के बरमेंद्र कुमार यादव और जितेंद्र कुमार सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बैट भी बरामद किया। आरोपियों की धर-पकड़ करने में सफलता प्राप्त टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, विनोद कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, मुकेश कुमार दूबे, विमला यादव, उदित कुमार, अर्जुन कुमार, अनिल सरोज, अंजनी कुमार राय शामिल रहे।