{"_id":"5a6a262f4f1c1b805a8b614f","slug":"141516906031-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर अंतर जनपदीय लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो शातिर अंतर जनपदीय लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
दो शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे बुुधवार की देर रात नंदगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गए। दो माह पूर्व नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई बोलेरो लूट की घटना में पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश शामिल थे। पुलिस ने दोनों के पास से 315 बोर का दो तमंचा, दो कारतूस, 6 मोबाइल और पांच हजार रुपये भी बरामद किया।
गुरुवार को एसपी सोमेन वर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नंदगंज थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, एसआई राजेश त्रिपाठी और क्राइम ब्रांच प्रभारी विपिन सिंह की संयुक्त टीम देर शाम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट के इरादे से सिहोरी ताल पुलिया आने वाले हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके बदमाशों का इंतजार करने लगी। इसी दौरान दो व्यक्ति आते दिखाई पड़े, पुलिस टीम ने बल प्रयोग कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 315 बोर के 2 तमंचा, दो कारतूस, 6 मोबाइल और 5 हजार 100 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी शिवबहादुर और इसी जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के पलनी गांव निवासी संचम यादव बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि एक गैंग चलकार पूर्वांचल के कई जिलों में घटना को अंजाम देते हैं। यहां भी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। अन्य साथी आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी धर्मेद्र यादव और इसी थाना क्षेत्र के कारीसात गांव निवासी पिंटू यादव के आने का इंतजार कर रहे थे। बीते एक नंवबर को नंदगंज थाने से पहले पेट्रोल पंप के पास से बोलेरो लूट की घटना को अंजाम दिया था। बीते छह नंवबर को लूटी हुई बोलेरो से आजमगढ़ जिले के देवागांव में ट्रक चालक से 30 हजार रुपये लूट लिया था। पुलिस के आने की जानकारी होते ही बोलेरो मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों और उनके साथियों द्वारा वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सफलता प्राप्त टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
दो बदमाशों पर दर्ज हैं कई संगीन मामले
गाजीपुर। पुलिस के हत्थे चढ़े शिवबहादुर यादव पर वाराणसी के कैंट थाना, आजमगढ़ के जहानगंज और गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में कई मामले दर्ज हैं। दूसरा संचम यादव पर वाराणसी के लंका थाने, मऊ के सरायलखंसी थाने और नंदगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत है। साथ ही गोरखपुर में भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।