{"_id":"5a072ac64f1c1ba7678baddd","slug":"141510419142-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक मकान से उड़ाए दस हजार नगदी सहित आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एक मकान से उड़ाए दस हजार नगदी सहित आभूषण
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के पटकनियां गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक मकान से दस हजार रुपये नकद सहित हजारों रुपये के आभूषण उड़ा दिए। शनिवार को घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पटकनियां निवासी अरुण कुमार तिवारी एक निजी नर्सिंग होम में कार्य करते हैं। वह रोज की तरह शाम को अपने ड्यूटी पर चले गए। सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने चोरी की घटना के बारे में बताया। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दस हजार नगदी के साथ हजारों रुपये के आभूषण और कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की छानबीन जारी है।