{"_id":"5989fabb4f1c1b73258b49ff","slug":"141502214843-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार जा रहा सीमेंट लदा ट्रक चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार जा रहा सीमेंट लदा ट्रक चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। थाना पुलिस ने मंगलवार को मेदनीपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग करने के दौरान बिहार प्रांत जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया। चेकिंग में कागजात सही न मिलने पर लाखों रुपये के सीमेंट और वाहन को सीज कर दिया गया। साथ ही इसकी जानकारी जिलाधिकारी सहित बिक्री-क्रय विभाग एवं सहायक परिवहन विभाग को दे दी गई है। चर्चा है कि ट्रक में मिलावटी सीमेंट के होने की आशंका है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस चेकिंग में ट्रक पर लदे सीमेंट को जब्त किया गया है। सीमेंट के कागजात दुरूस्त न मिलने तथा मिलावट होने की आशंका पर पुलिस ने वाहन को पकड़ा है। इससे सीमेंट की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय अपनी टीम के साथ मेदनीपुर तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पर भारी मात्रा में सीमेंट मऊ की तरफ से गाजीपुर होते हुए बिहार जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने हमीद सेतु, कालूपुर तिराहे, मेदनीपुर, ताड़ीघाट सहित अन्य जगहों पर बैरिकेटिंग करने के साथ ही इसकी जानकारी रजांगज पुलिस चौकी को दी। जिला मुख्यालय की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक चालक रजागंज चौकी के पास वने बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए तेजी से मेदनीपुर की तरफ भागने लगा। सूचना पर पुलिस ने बैरिकेटिंग के साथ मार्ग पर वाहनों को आड़े- तिरक्षा खड़ाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। हमीद सेतु की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने जब चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस जबरदस्त घेराबंदी के चलते चालक ट्रक लेकर भाग नहीं पाया। चालक समेत ट्रक को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव निवासी संतोष यादव बताया। चालक से जब ट्रक पर लदे सीमेंट के कागज मांगे गए तो जांच के दौरान कागजात फर्जी पाए गए। उसने पुलिस को बताया कि उक्त माल मऊ से सोनवल के लिए जा रहा है। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो चालक ने कबूला कि वह सीमेंट मऊ से बिहार ले जा रहा था। थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी सहित आला अधिकारियों को दी। साथ ही उन्होंने बिक्री-कर विभाग एवं परिवहन विभाग को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बिक्री-कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाल सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भवानी दीन मौके पर पहुंच गए। सीमेंट लदे ट्रक को सीज कर जांच किया जा रहा है।