फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रोहित हत्याकांड: नामजद आरोपी गिरफ्तार

रोहित हत्याकांड: नामजद आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोहित हत्याकांड: नामजद आरोपी गिरफ्तार
नंदगंज(गाजीपुर)। रोहित सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले के एक अन्य नामजद आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक नामजद आरोपी ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन

बीते 20 जनवरी की देर शाम करीब साढ़े सात बजे बरहपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र सिंह का पुत्र रोहित सिंह उर्फ गोलू (18) अपने चचेरे भाई प्रिंस सिंह (30) के साथ शादियाबाद मोड़ पर ठेला पर मछली खा रहा था। इसी दौरान लाठी-डंडा से लैस होकर करीब कई युवक वहां पहुंचे थे और गोलू को मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीच-बचाव करने में प्रिंस भी मामूली रूप से घायल हो गया था। परिजन गोलू को जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक के पिता प्रेमचंद्र सिंह ने चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में पुलिस ने 22 जनवरी को रेलवे स्टेशन से एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि 25 जनवरी को बेलसड़ी गांव निवासी नामजद आरोपी प्रिंस बिंद कोर्ट में हाजिर हो गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से सुबह करीब पांच बजे नामजद आरोपी श्रीगंज निवासी शाहिद और इशोपुर निवासी पुनीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी किसी ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में थे। दोनों का चालान कर जेल भेज दिया। बताया कि मामले के चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अज्ञात हमलावर युवकों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed