{"_id":"5c4f4241bdec227398364843","slug":"131548698177-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मटीरियल की दुकान से पचास हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डिंग मटीरियल की दुकान से पचास हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के हरदासपुर बाजार में स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान से रविवार की शाम बदमाश दुकानदार के सिर पर तमंचा की मुठिया से वार कर 50 हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खिलवा गांव निवासी दुधई यादव की क्षेत्र के हरदासपुर बाजार में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा बाइक से उतर कर दुकान के काउंटर पर पहुंचा और कैश बाक्स खोलने लगा। इस पर दुकानदार ने विरोध किया। बदमाश ने तमंचा की मुठिया से सिर पर वार कर उसे घायल करते हुए शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इस पर दुकानदार सहम गया। बदमाश कैश बाक्स में रखा 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। उनके जाते ही दुकानदार ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर मामले की छानबीन की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।