{"_id":"5bedb576bdec2269b96c9aad","slug":"131542305142-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से लौटा बब्लू, घर में खुशी लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई से लौटा बब्लू, घर में खुशी लौटी
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। दलालों के चंगुल में फंस कर दुबई में यातना झेल रहे परानपुर ग्राम पंचायत निवासी बब्लू राजभर बुधवार को घर वापस आ गया। इससे परिवार के साथ ही पूरे गांव में खुशी का माहौल कायम हो गया है।
परानपुर निवासी बब्लू राजभर पुत्र स्व. गया राजभर 2014 में नौकरी करने के लिए दुबई गया था। वहां जाने के बाद नियोक्ता कंपनी ने इनका पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया और उसके बाद दुबई की सारजा खान बिल्डिंग नामक स्थान पर खली बली (बिना पासपोर्ट वीजा के बच्चों का जीवन यापन होता है) में काम करने के लिए रख दिया। इसका परिवार तथा रिश्तेदारों से संपर्क टूट गया। जिससे परिवार में दुख का माहौल बना हुआ था। वहां पर बब्लू बधुवां मजदूर की भांति काम करते हुए काफी दयनीय स्थिति में था। कुछ दिनों बाद किसी सज्जन ने इसकी दयनीय स्थिति देखकर एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल कर दिया। इससे वहां कार्य करने वाले अपने देश और क्षेत्र के बच्चों की ओर से इसकी तस्वीर की पहचान हुई। परिवार वाले इसे संपर्क करने के लिए दुबई में स्थान का पता करने लगे। जय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम राजभर ने दुबई में रह रहे अपने परचितों के माध्यम से संपर्क कर बब्लू राजभर का पता लगवाया। वहां रहने वाले दर्शन राजभर गाजीपुर तथा श्रीराम राजभर आजमगढ़ के सहयोग से बब्लू को पासपोर्ट तथा वीजा वापस दिलाया गया और दोनों को घर भेजने में मदद की। 14 नवंबर को घर सकुशल वापस आने पर परिवार के लोगों में खुशियां दौड गई। परिजनों ने कहा कि चार साल बाद हमारे घर में खुशियां लौटी है तथा दीपावली मनाई गई है।