{"_id":"5ba13c50867a557f6d0afdfa","slug":"131537293392-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की विदाई कराने गए पति की हुई पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की विदाई कराने गए पति की हुई पिटाई
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भतौरा गांव में सोमवार की देर शाम पत्नी को विदा कराने गए पति की ससुराल के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर ससुर सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी हंसलाल राजभर (35) ने थाना में सोमवार को तहरीर दिया। दी गई तहरीर में उसने आरोप लगाया कि वह सोमवार को पत्नी की विदाई कराने के लिए भतौरा गांव स्थित अपने ससुराल गया था। ससुर ने विदा करने से इंकार कर दिया। इसको लेकर मेरी उनसे कहासुनी होने लगी। इसी दौरान ससुर और साला ने उसे गाली देते हुए लाठी-डंडा से मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुर जगनारायण और साला जसवंत राजभर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।