फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसान के मकान से लाखों की चोरी

किसान के मकान से लाखों की चोरी

Mon, 17 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
किसान के मकान से लाखों की चोरी
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मलसा गांव में स्थित एक मकान को रविवार की रात चोरों ने खंगाला। इस दौरान दो लाख के जेवरात, एक लाख का कपड़ा, हजारों के बर्तन सहित पांच हजार नकदी चुरा ले गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

मलसा गांव निवासी किसान उमाशंकर राय का परिवार रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाकर सो गया। उमाशंकर अपने बेटे के साथ बाहर घर के दरवाजे पर, जबकि उनकी बहू अंदर एक कमरे में पांच वर्ष के बच्चे के साथ सो रही थी। देर रात चोर सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे और इसके बाद मकान की सीढ़ी से नीचे उतर आए। कमरे का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। उसमें रखे दो बक्से, दो बैग और एक अटैची लेकर चंपत हो गए। परिवार के लोग सुबह जगे तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर गए तो देखा कि बक्सा, बैग और अटैची गायब थी। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित से पूछताछ करने के बाद छानबीन में जुट गई। पीड़ित को किसी ग्रामीण ने बताया कि मकान से कुछ दूरी पर दो टूटे बक्से पड़े हैं। पीड़ित मौके पर पहुंचा तो देखा कि वह बक्सा उसी का था, लेकिन उसमें रखे सामान गायब थे, जबकि दो बैग और अटैची वहां पर नहीं थी। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब दो लाख के सोने-चांदी के जेवरात, लगभग एक लाख मूल्य के कपड़े, हजारों के बर्तन के साथ ही पांच हजार नकदी चुरा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed