फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चौबीस घंटे बाद भी हत्यारों का नहीं मिला सुराग

चौबीस घंटे बाद भी हत्यारों का नहीं मिला सुराग

Fri, 31 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चौबीस घंटे बाद भी हत्यारों का नहीं मिला सुराग
जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली के चौकीदार रामअवतार के बेटे सत्यम की दरवाजे पर साते वक्त धारदार हथियार से काटकर की गई हत्या को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट हुई है। हत्याकांड के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक पुलिस हत्या के कारणों का भी पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन भी मृतक सत्यम के घर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। मृतक के पिता रामअवतार बेसुध पड़े हुए हैं। अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस उसके काल डिटेल की जांच कर रही है। मृतक सत्यम का शव घर के बाहर चारपाई पर पाया गया, जिसके गले पर कई वार किए गए थे। ऐसे में संभव है कि मृतक ने संघर्ष भी किया होगा। लेकिन उसकी चारपाई से 10 से 15 मीटर की दूरी पर ही परिवार के अन्य लोग सो रहे थे, जिनको घटना की जरा भी भनक तक नहीं लगी थी। ऐसे में किस तरह से हत्या हुई यह अभी भी जांच का विषय बना हुआ है। इसके साथ मृतक का करीब पांच साल पूर्व किसी से विवाद हुआ था। मृतक ने रात को खाना भी नहीं खाया था। उसका परिवार के किसी सदस्य तो नहीं विवाद हुआ था। इसके साथ हत्या के पीछे कहीं आशनाई का चक्कर तो नहीं है। इन सारे बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस कई बिंदूओं पर जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed