{"_id":"5aaffb134f1c1b71778b6593","slug":"131521482515-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर से चोरों ने उड़ाया 72 हजार नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के घर से चोरों ने उड़ाया 72 हजार नगदी
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव निवासी पूर्व प्रधान के घर में घुसकर चोरों ने रविवार की देर रात 72 हजार नगदी सहित चार लाख रुपये के आभूषण उड़ा दिए। घटना की जानकारी होते ही सोमवार को पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
खड़ौरा गांव निवासी पूर्व प्रधान राम अवतार पांडेय मकान के बाहर बरामदे में सोने चले गए, जबकि घर के सभी सदस्य कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। चोरों ने देर रात मकान के पीछे से बांस के सहारे घर में प्रवेश किया। फिर एक-एक कमरे को खंगालने के साथ 72 हजार नगदी और बाक्स उठा ले गए। चोरों ने बक्से में रखे करीब 4 लाख रुपये के आभूषण और कीमती कपड़े उड़ा दिए और बक्सा छोड़ गए। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह पूर्व प्रधान को मिली। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 72 हजार नगदी और सोने की नथिया, मांग टीका, हार, झल्ला, मंगल सूत्र सहित 4 लाख रुपये के आभूषण उड़ा दिए। पुलिस की छानबीन में चोरों द्वारा फेंके गए बक्से भी खेत में मिले। इस मामले में पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया। इस संबंध में सीओ भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है।