{"_id":"5a919c894f1c1ba3268bc12d","slug":"131519492233-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू के घर चोरी कर रहे एक चोर को मुहल्ले वासियों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबू के घर चोरी कर रहे एक चोर को मुहल्ले वासियों ने दबोचा
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नियाजी मुहल्ले में शुक्रवार की रात राजस्व विभाग के बाबू के मकान में चोरी करने आए चोर गिरोह के सदस्यों में से एक को भागते समय मुहल्लेवासियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि उसका साथी बीस हजार रुपये नगदी और एक लाख का आभूषण लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
तहसील में बाबू के पद पर तैनात विकास खरवार के परिवार के सदस्य चार दिन पूर्व किसी समारोह में सम्मलित होने के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे। विकास खरवार चार दिनों से मकान पर अकले ही रह रहे थे। वह देर शाम करंडा स्थित किसी शादी समारोह में गए हुए थे। वापस लौटने पर पड़ोस में किसी मौत की सूचना पर वहां पहुंच गए। इसका लाभ उठाकर चोर उनके मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्से और आलमारी को तोड़ 20 हजार नगदी, एक लाख के आभूषण और दो लैपटॉप लेकर लेकर भागने लगे। इसी दौरान एक चोर ने कमरे की लाईट जला दी। कमरे में लाईट जला देख विकास कुमार खरवार को कुछ शक हुआ और वह अपने मकान के पास पहुंचे। मकान के मुख्य गेट का दरवाजा टूटा देख शोर मचाने लगे। आवाज सूनकर मुहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए और कमरे के अंदर एक चोर को धर दबोचा। जबकि पकड़े चोर का साथी 20 हजार नगदी और एक लाख रुपये के आभूषण लेकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए चोर के पास मौजूद लैपटॉप लोगों ने छीन लिया और उसकी धुनाई कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। सुबह एक लैपटॉप गंगा घाट पर मिलने की सूचना लोगों ने पीड़ित को दी। इस मामले में पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर सिकंदरपुर निवासी अजीत सिंह उर्फ कउवा है। उसके दूसरे साथी की भी खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि जल्द ही दूसरा चोर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।