{"_id":"596cfd414f1c1b68388b45d2","slug":"131500314945-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को सोनहरिया मोड़ के पास से तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा। तीनों के पास से पुलिस ने तमंचा, दो करातूस, पांच मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की। इसका खुलासा एसपी सोमेन वर्मा ने एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि सोमवार की सुबह क्राइम ब्रांच की टीम भ्रमण करते हुए तलवल मोड़ पहुंची, जहां पहले से ही शहर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की बाइक पर सवार तीन शातिर लुटरे डिलिया से तलवल की ओर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सोनहरिया मोड़ के पास घेराबंदी कर बाइक के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देख बाइक चालक बाइक घुमाकर भागना चाहा। लेकिन असंतुलित हो बाइक सहित तीनों गिर पड़े। जब पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तीनों व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। लेकिन पुलिस टीम इसमें बाल-बाल बच गई और तीनों को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों ने पूछताछ में अपना नाम नंदगंज थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी दीपक यादव, शादियाबाद थाना क्षेत्र के खुटवा गांव निवासी पवन यादव और इसी थाना क्षेत्र पड़री गांव निवासी शेषनाथ य़व उर्फ चुन्नू बताया। पकड़े गए तीनों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो करातूस, 5 लूट की मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। पकड़े गए शातिर लुटरों ने पुलिस को बताया कि बीते 12 जुलाई को शादियाबाद थाना क्षेत्र के कटघरा से खुटवां जाने वाली मार्ग पर एक व्यक्ति की मोबाइल लूट लिए थे। सफलता प्राप्त पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को उत्साहवर्धन के एसपी ने 5हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन