फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रिटायर्ड फौजी के घर से पांच लाख की चोरी

रिटायर्ड फौजी के घर से पांच लाख की चोरी

Fri, 09 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के घर से पांच लाख की चोरी
दुबिहां(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में सेवानिवृत्त फौजी के घर में गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। घर के अंदर से 80 हजार रुपये नगदी समेत करीब चार लाख के आभूषण, कीमती कपड़े उठा ले गए। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी श्याम नारायन यादव का पूरा परिवार गुरुवार की रात दस बजे के करीब खाना खाने के बाद सो गया। मध्य रात्रि के बाद चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने एक कमरे की कुंडी तोड़ कर अंदर रखीं कई अटैचियों और बक्सों के ताले चटका दिए और उसमें रखे सोने के हार, कंगन, झुमका, कुंडल, चैन, अंगूठी, मांगटीका, नथिया, बाजूबंद तथा 80 हजार रुपये नगदी और मंहगे कपड़े समेट कर पिछले दरवाजे से निकल गए। सेवा निवृत्त जवान श्याम नारायण का बेेटा अरुण कुमार रात्रि करीब एक बजे गांव में चल रहे लक्ष्मी पूजा का समारोह देख घर लौटा और कमरे का ताला टूटा देख वह अवाक रह गया और शोर मचाने लगा। महिलाएं जब मौके पर पहुंची तो मामला समझते देर नहीं लगी। सभी घटना के बाद जोर-जोर से रोने लगी। रोने की आवाज सुनाई पड़ते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और 100 नंबर पर डायल किया गया। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। घर वालों के मुताबिक कुल पांच लाख की चोरी हुई है। क्षेत्र में पिछले छह माह के अंदर पांच बड़ी चोरियां हुई हैं, लेकिन न तो चोर पकड़े गए और न ही सामान बरामद हुए। इन चोरियों में मुख्य रूप से हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर मे कंप्यूटर सहित अन्य सामान की चोरी, पातेपुर गांव में सुमित सिंह यादव के घर से नगदी, कपड़े और आभूषण की चोरी तथा अवधेश राय लठ्ठडीह के यहां से गहने कपड़े और नगदी चोरी किए जा चुके हैं। जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक रात में ही चोरी की सूचना मिली थी। पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed