फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं ने चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

महिलाओं ने चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Fri, 05 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवाब लल्लन पांडेय के मकान में चोरी की नीयत से गुरुवार की रात करीब एक बजे चार चोर घुस गए। इसी दौरान खट-खट की आवाज होने पर अंदर सो रही मकान मलिक और किराए पर रही महिलाओं की नींद टूट गई। चोर पर नजर पड़ते ही वह शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़ी। तीन चोर भाग निकले, जबकि एक चोर को महिलाओं ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद मौके पर पास-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद चोर को हिरासत में ले लिया। चोर की निशानदेही पर कुछ ही दूर पर स्थित खेत से पुलिस ने चोरी किए गए पड़ोसी पारस कुशवाहा की साइकिल बरामद किया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। गिरफ्त में आए चोर से उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बाद में लिखा-पढ़ी कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed