{"_id":"5b6f23b84f1c1bf8258b4628","slug":"121534010296-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, बारह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, बारह घायल
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाने के खड़हरा गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग जख्मी हो गए। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस ने इस प्रकरण में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
खड़हरा गांव में बनवारी लाल बिंद का खंडहर मकान की जमीन गांव के अंदर खाली पड़ी थी। इस पर ग्राम प्रधान ने अपने समर्थक बिगन बिंद का कब्जा करा दिया और उसने छप्पर डाल दिया। इसकी जानकारी होते ही आज सुबह करीब सात बजे बनवारी लाल परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी थी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से फुलमती देवी, बृजेश बिंद, लालजी बिंद, मुकेश बिंद, यशवंत बिंद और दूसरे पक्ष से भरत, शेखर, मुलायम, भुट्टन घायल हो गए। मारपीट की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को थाने ले आई। कई ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। थाना से वापस लौटते समय ग्राम प्रधान के समर्थकों ने गांव के पास मदन बिंद, बब्बन बिंद, छोटे लाल बिंद की पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जबकि अन्य घायलों की मरहम-पट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों का 151 में चालान करने की कार्रवाई की गई है।