{"_id":"59f21e254f1c1b72548b931a","slug":"121509039653-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी के पास बीते 25 अक्तूबर की सुबह महिला के गले से सोने की चेन छीनने का विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाशों द्वारा युवक को मारी गई गोली के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर गोली से घायल युवक की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
मालूम हो कि नगर के प्रमुख व्यवसायी स्व. सूरज चौरसिया की पत्नी सुमन चौरसिया रोज की तरह बुधवार की सुबह गंगा स्नान और पूजन के लिए गंगा घाट जा रही थी। जैसे ही वह पुलिस चौकी के पास पहुुंची बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गले की सोने की चेन छीनने लगे। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। आवाज सुनकर सामने चौराहे से आ रहे दीनदयाल निवासी चंदन निषाद बदमाशों की तरफ दौड़ पड़ा। उसको आते देख बदमाश भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने चंदन के पेट में गोली मार दी थी। इसके बावजूद भी चंदन ने एक बदमाश को बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया और भिड़ गया। यह देख दूसरा बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। तब-तक लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल युवक को सीएचसी के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में संभावित ठिकानों पर पूरी रात दबिश देती रही। इस संबंध में सीओ सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।