फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पशुओं के लिए चारा लाने जा रहे युवक को बदमाशों ने उठाया

पशुओं के लिए चारा लाने जा रहे युवक को बदमाशों ने उठाया

Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पशुओं के लिए चारा लाने जा रहे युवक को बदमाशों ने उठाया
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर गांव के बाहर खेत में पशुओं के लिए भतीजे संग चारा लाने जा रहे पशुपालक को कार सवार चार बदमाशों ने रास्ते से अगवा कर लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुुट गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक अपहरणकर्ताओं का कहीं अता-पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

देवचंदपुर गांव निवासी मनोज सिंह-28 अपने भतीजे कृष्णानंद के साथ गांव के बाहर स्थित खेत से पशुओं के लिए चारा काटने जा रहे थे। जैसे ही वह सैदपुर-माझा गांव पार कर रहे थे। उसी दौरान कार सवार चार बदमाश पहुंचे और युवक को मारने-पीटने के साथ ही कार में जबरदस्ती बैठा लिए। साथ ही युवक के भतीजे को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुुए फरार हो गए। घटना के बाद भतीजा कृष्णानंद घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एक अरोपी पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ सर्वेश चंद्र मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed