{"_id":"5cc73dcfbdec220704609c8b","slug":"11556561359-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान लौटाने पर छोड़ा चोर गिरोह की महिलाओं को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामान लौटाने पर छोड़ा चोर गिरोह की महिलाओं को
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के सब्जी मंडी के समीप स्थित एक जनरल स्टोर की दुकानदार ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह की चार महिलाओं को सोमवार को दिन में पकड़ लिया। पिछले दिनों एक महिला के चोरी किए सामानों को लौटाने पर चारों महिलाओं को लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही छोड़ दिया।
क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव निवासी रम्भा पाल बीते 25 अप्रैल को सब्जी मंडी स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर श्रृंगार का सामान लेने के लिए आई थी। उसी दौरान एक किशोरी और एक महिला ही वहां सामान लेने के लिए पहुंची थी। सामान लेने के बाद जब रभ्मा ने दुकानदार को पैसा देने के लिए जब बैग में रखा पर्स निकालना चाहा था तो देखा था कि पर्स गायब था और किशोरी एवं महिला भी वहां नहीं थी। उसने दुकानदार को बताया था कि पर्स में 20 हजार कीमत के दो मंगलसूत्र, एक झुमका एवं 12 सौ नकदी रखा था। महिला सहित दुकानदार ने महिलाओं की इधर-उधर तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। पीड़ित महिला के घर के लोग भी कई दिनों से बाजार में इधर-उधर महिलाओं की तलाश में जुटे थे। सोमवार को दिन में करीब 12 बजे चार महिलाएं जनरल स्टोर की दुकान पर पहुंची। दुकानदार ने दो महिलाओं को पहचानते हुए चारों को पकड़ लिया। जानकारी होते मौके पर और लोग पहुंच गए। रम्भा पाल को सूचना दी गई। कुछ ही देर में वह मौके पर पहुंच गई और किशोरी तथा एक महिला को पहचान लिया। पुलिस को सौंपने की बात कहने पर महिलाओं अंजनी, फेंकनी एवं उर्मिला ने सामान लौटाने की बात कही। उर्मिला दोपहर एक बजे मंगर के घर पहुंची और उसकी मां कलावती से सारा सामान लाकर शाम को पांच बजे लाकर रम्भा को लौटा दिया। रम्भा ने सुनार से सामान की गुणवत्ता परख कराई तो वह ठीक था। इस पर लोगों ने चारों महिलाओं को पुलिस को सूचना दिए बिना छोड़ दिया।