{"_id":"5ba3dcf2867a557ea65a566c","slug":"11537465586-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर ले भागे टवेरा और नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर ले भागे टवेरा और नकदी
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार स्थित राजमार्ग पर बुधवार की देर रात एक वाहन चालक को नशीला शीतल पेय पिला कर एक बदमाश उसका टवेरा वाहन, नकदी और मोबाइल लेकर उसे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गया। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य में कराया गया। पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियार गांव के पास सड़क किनारे गुरुवार की सुबह लोगों ने एक युवक को बेहोशी की हालत में देखा। उसको लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। हालत में कुछ सुधार होने पर व्यक्ति ने अपना नाम वाराणसी के डीएलडब्ल्यू निवासी विजय बहादुर यादव (35) बताया। उसने बताया कि अपनी टवेरा गाड़ी चलाता है। बुधवार की रात करीब दो बजे वो किसी सवारी के इंतजार में वाराणसी कैंट के पास था। इसी बीच उसके पास एक युवक आया और खुद को गाजीपुर के सिधौना का निवासी बताया और कहा कि वो इलाहाबाद में रह कर गाड़ी चलाता है। उसकी मां का निधन हो गया है, जिसके लिए उसे सिधौना जाना है। इस पर मैं मामूली किराए पर उसे सिधौना छोड़ने के लिए तैयार हो गया। इस बीच आशापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम होने के कारण युवक गाड़ी से उतरा और दो शीतल पेय खरीद लाया। मुझे देने लगा तो मैंने मना किया, लेकिन उसने जिद्द कर पिलाया। इस पर मैंने पी लिया। कुछ ही दूर जाने पर मेरी हालत बिगड़ने लगी और नींद आने लगी। इस दौरान गाड़ी में मौजूद युवक ने मां की याद में रोने का नाटक करते हुए कहा कि अगर तुम्हे नींद आ रही है तो तो गाड़ी दो चला लूंगा। इस पर मैं राजी हो गया और सो गया। उक्त जहरखुरान ने मेरी जेब से 19 सौ रुपया, मोबाइल निकाल लिया और मुझे सिधौना से करीब 12 किमी दूर मुड़ियार के पास लाकर सड़क किनारे फेंक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोग मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।