फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   क्षत्रिय समाज के लोगों ने कोतवाली में किया हो-हल्ला

क्षत्रिय समाज के लोगों ने कोतवाली में किया हो-हल्ला

Tue, 12 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज के लोगों ने कोतवाली में किया हो-हल्ला
जखनियां(गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली के अंतर्गत गत रविवार को झोटना गांव के दलितों एवं ठाकुरों में हुए मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों के विरुद्ध धारा 151 के तहत मुकदमा कायम किया था। मंगलवार को पुलिस द्वारा ठाकुर बस्ती के हेमंत सिंह के खिलाफ एससी-एसटी धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इससे नाराज क्षत्रिय समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और हल्ला करते हुए पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी की कार्रवाई की जांच की मांग की।
विज्ञापन

बीते रविवार को झोटना गांव में एक ठाकुर और एक दलित युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह संभाला। इस मामले में मंगलवार को ठाकुर बस्ती के हेमंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग भुड़कुड़ा थाना में पहुंचे और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हो-हल्ला करते हुए एससी-एसटी कार्रवाई की जांच कराने की मांग करने लगे। कोतवाल जयशंकर सिंह से वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि दलित लोग हेमंत सिंह के घर में घुसकर मारपीट की। जबकि हेमंत सिंह के विरुद्ध सामान्य धारा के साथ ही एससी-एसटी धारा में निरुद्ध करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। इस पर कोतवाली में उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग क्षत्रिय समाज ने किया। इस पर जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे। क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से कहा कि यदि एक सप्ताह में न्याय संगत कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम अगली रणनीति तय करने को बाध्य होंगे। हेमंत सिंह की ओर से 12 लोगों के विरुद्ध लूट, राहजनी, मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 12 लोगों को नामित करने के बाद भी दो लोगों की गिरफ्तारी की गई। इस मौके पर सादात ब्लाक अध्यक्ष पंकज सिंह, ब्लाक प्रमुख जखनिया सत्येंद्र सिंह, सदानंद सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज, प्रवीण, अश्विनी, रुदल सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed