फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाबालिक के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज

नाबालिक के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज

Tue, 13 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
नाबालिक के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उनकी नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो और फोटो खींच कर गांव के दो युवक छह माह तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी नाबालिग है। गांव के ही दो युवकों ने उसका अश्लील वीडियो बनाने और अश्लील फोटो खींच कर पुत्री के साथ छह माह तक डरा-धमका कर दुष्कर्म करते रहे हैं। किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। इससे पुत्री परिवार के लोगों से नहीं बता पा रही था, लेकिन युवकों का अत्याचार बढ़ गया, तो नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जरूर किया गया, लेकिन तहरीर बदल दी गई और दुष्कर्म की जगह छेड़छ़ाड़ का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है और सुलह करवाना चाह रही है। यदि न्याय नहीं मिला तो पीड़िता और उसके परिजन उच्चाधिकारियों से गुहार लगाएंगे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed