फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दहेज उत्पीड़न के आरोपी को भेजा जेल

दहेज उत्पीड़न के आरोपी को भेजा जेल

Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोपी को भेजा जेल
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-17 में दस माह पहले संदिग्ध अवस्था में झुलसकर एक विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की मां ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय काली मंदिर रोड निवासी श्यामू पासवान और उसकी पत्नी मनीषा से किसी बात को लेकर 29 जनवरी 2018 की रात करीब 10 बजे विवाद हो गया था। इसके बाद संदिग्धावस्था में मनीषा के कपड़ा में आग लग गई थी। पति सहित परिवार के अन्य लोगों ने आग को बुझाया था। आग बुझाने में पति का हाथ-पैर भी जल गया था। परिजन वाराणसी स्थित एक अस्पताल मनीषा को ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की मां तेतरा देवी ने पति सहित सास, ससूर, जेठानी, देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात करीब पौने नौ बजे पुलिस ने आरोपी पति श्यामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed