{"_id":"5ba52c90867a557e824cff23","slug":"111537551504-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गोठौली गांव बाजार के चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में सेंध मार कर चोरों ने खंगाल डाला। इस दौरान हजारों के इलेक्ट्रानिक सामान लेकर चोर चंपत हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना में दी।
गोठौली गांव निवासी विनोद राजभर की बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। रोज की तरह गुरुवार की देर शाम भी वह दुकान बंद घर चला गया। देर रात चोर दुकान से पिछले हिस्से से सेंध लगा कर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर रखा हजारों का इलेक्ट्रानिक सामान लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को सुबह जब आसपास के लोगों ने सेंध देखा तो मोबाइल से इसकी सूचना विनोद को दिया। जानकारी होते ही वह पहुंच कर दुकान खोला तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। सामानों का मिलान किया तो पता चला कि ग्राइंडर मशीन, कई बंडल केबिल तार, दर्जनों एलईटी वल्ब के साथ अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।