फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दबंग युवकों ने बस परिचालक को पीटा

दबंग युवकों ने बस परिचालक को पीटा

Fri, 16 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दबंग युवकों ने बस परिचालक को पीटा
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित शादियाबाद तिराहे पर गुरुवार की देर शाम कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने एक निजी बस के कंडक्टर को मारपीट कर घायल कर दिया। बस में सवार यात्रियों के बीच-बचाव के बाद कुछ युवक मौके से फरार हो गए। जबकि एक युवक को यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के लंका बस स्टैंड से एक निजी बस सवारी लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई। बस में सवारी ज्यादा होने पर कुछ युवक छत पर जाकर बैठक गए। जैसे ही बस स्थानीय बाजार स्थित नंदगंज-शादियाबाद तिराहे पर रूकी तो, युवक बस में सवार होने लगे। इस पर बिहार प्रांत के आरा जनपद निवासी शिवजी सिंह मना कर दिया। इस पर दबंग युवको ने कंडक्टर को मारने-पिटने के साथ उसका कपड़ा भी फाड़ दिया। यह देख बस में मौजूद यात्रियों ने कंडक्टर को बीच-बचाव करने के साथ मारपीट कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। इस मामले में निजी बस कंडेक्टर ने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed