{"_id":"5cd1cbc0bdec22072d1b8689","slug":"101557253056-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार नकल माफिया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरार नकल माफिया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के बिहारीगंज से नकल माफिया सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया और उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। आरोपी नकल माफिया दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस काफी दिनों से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।
बीते 16 फरवरी को खानपुर थाना क्षेत्र के किसान इंटर कालेज मढ़िया पर एसटीएफ की टीम ने सुबह एक घर में छापेमारी की थी। केंद्र पर सामूहिक नकल कराते और पेपर हल करते कई लोग दबोच लिए गए थे। छापेमारी के दौरान टीम को मौके से 11 मोबाइल फोन, 34 हाईस्कूल के गणित विषय की हल की हुई कापियां, हाईस्कूल के गणित विषय की तीन गाइड आदि बरामद हुई थी। मुख्य अभियुक्त विद्यालय के प्रबंधक सुरेश यादव मौका पाकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ एसटीएफ वाराणसी और डीआईओएस गाजीपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली की मुख्य अभियुक्त सुरेश यादव बिहारीगंज गांव के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।