फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बीस हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

बीस हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Thu, 24 Jan 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बीस हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से बीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। इसका खुलासा एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने किया। कहा कि जमानिया क्षेत्र में हुई डकैती की घटना में आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नदियापार गांव निवासी बबलू जायसवाल डकैती में वांछित था। जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। जमानिया कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर जमानिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर डकैती में शामिल अपराधी स्टेशन पर कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर वांछित को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed