{"_id":"60db607e8ebc3e54c8726956","slug":"crime-ghazipur-news-vns597703138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने जड़ से काट लिया आम और महोगनी का पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने जड़ से काट लिया आम और महोगनी का पौधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव के एक बगीचे में लगे आम के बीस और 100 महोगनी
के पौधे सोमवार की देर रात अराजकतत्वों ने जड़ से काट दिए। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मसौनी गांव निवासी अरविंद राय ने अपने खेत में चार साल पहले दशहरी, लंगड़ा आम और महोगनी के पौधे लगाए थे। काफी मेहनत कर इन पौधों को बडा़ किया गया था। जबकि अराजकतत्वों ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सभी पौधों को काट कर गिरा दिया। सुबह जब अरविंद राय परिवार के सदस्यों के साथ बागीचे में टहलने गए तो जड़ से काटे गए आठ से दस फीट तैयार पौधे देख उनके होश उड़ गए। बगीचे में सभी पौधे जमीन पर गिरे हुए थे। घटना की जानकारी होते ही बगीचे में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने बताया कि चार वर्ष पूर्व दशहरी एवं लगड़ा आम के पौधे के साथ महोगनी के पौधे लगाए गए थे। मेहनत के बाद आठ से दस फीट के पौधे तैयार हुए थे। पौधा तैयार हुआ था। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।