फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

अराजकतत्वों ने जड़ से काट लिया आम और महोगनी का पौधा

Tue, 29 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव के एक बगीचे में लगे आम के बीस और 100 महोगनी
विज्ञापन

के पौधे सोमवार की देर रात अराजकतत्वों ने जड़ से काट दिए। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मसौनी गांव निवासी अरविंद राय ने अपने खेत में चार साल पहले दशहरी, लंगड़ा आम और महोगनी के पौधे लगाए थे। काफी मेहनत कर इन पौधों को बडा़ किया गया था। जबकि अराजकतत्वों ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सभी पौधों को काट कर गिरा दिया। सुबह जब अरविंद राय परिवार के सदस्यों के साथ बागीचे में टहलने गए तो जड़ से काटे गए आठ से दस फीट तैयार पौधे देख उनके होश उड़ गए। बगीचे में सभी पौधे जमीन पर गिरे हुए थे। घटना की जानकारी होते ही बगीचे में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने बताया कि चार वर्ष पूर्व दशहरी एवं लगड़ा आम के पौधे के साथ महोगनी के पौधे लगाए गए थे। मेहनत के बाद आठ से दस फीट के पौधे तैयार हुए थे। पौधा तैयार हुआ था। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed